Rajasthan News: डीग के कामां क्षेत्र में 20 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुरेश गुर्जर और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद सुरेश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।

कामां पुलिस को सूचना मिली थी कि 20 हजार का इनामी बदमाश सुरेश गुर्जर गांव भुड़ाका में वारदात की फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस को देख सुरेश ने अपने साथी के साथ फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की
पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और विलोंद गांव के पास उन्हें घेर लिया। जवाबी फायरिंग के दौरान सुरेश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल सुरेश को भरतपुर अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है। सुरेश पर लूट, चोरी, और हत्या जैसे 46 मामले दर्ज हैं।
परिवारिक बदले की साजिश
जानकारी के अनुसार, सुरेश गुर्जर अपने बेटे की मंगेतर नेहा गुर्जर और उसकी मां की हत्या का बदला लेने के लिए गांव भुड़ाका आया था। 4 सितंबर को नेहा और उसकी मां की उनके ही परिवार वालों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी, जिसका बदला सुरेश लेने की फिराक में था।
पढ़ें ये खबरें भी
- छात्रावास में 3 छात्राएं मिली गर्भवती: परीक्षा दिलाने पहुंची तो हुआ खुलासा, सुरक्षा और निगरानी पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस
- ‘मेडिकल-इंजीनियरिंग की दौड़ में बच्चों को झोंक देते हैं माता-पिता’, मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर HC की टिप्पणी
- सीएम डॉ. मोहन ने नेपानगर के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 363 करोड़ से बदलेगी सूरत, PM मोदी की जमकर की तारीफ
- राजस्थान की इस वीर भूमि ने भारत को पहचान दी है, ये चित्तौड़गढ़ का किला केवल पत्थरों से बना हुआ दुर्ग नहीं, भारत की अस्मिता का प्रहरी है- योगी
- सिलेंडर मांगने पर मिली गाली! विकलांग छात्रावास की रसोईया ने खाया जहर, हॉस्टल अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप
