Rajasthan News: डीग के कामां क्षेत्र में 20 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुरेश गुर्जर और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद सुरेश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।

कामां पुलिस को सूचना मिली थी कि 20 हजार का इनामी बदमाश सुरेश गुर्जर गांव भुड़ाका में वारदात की फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस को देख सुरेश ने अपने साथी के साथ फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की
पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और विलोंद गांव के पास उन्हें घेर लिया। जवाबी फायरिंग के दौरान सुरेश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल सुरेश को भरतपुर अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है। सुरेश पर लूट, चोरी, और हत्या जैसे 46 मामले दर्ज हैं।
परिवारिक बदले की साजिश
जानकारी के अनुसार, सुरेश गुर्जर अपने बेटे की मंगेतर नेहा गुर्जर और उसकी मां की हत्या का बदला लेने के लिए गांव भुड़ाका आया था। 4 सितंबर को नेहा और उसकी मां की उनके ही परिवार वालों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी, जिसका बदला सुरेश लेने की फिराक में था।
पढ़ें ये खबरें भी
- हमीरपुर में जाम ने ली सर्पदंश पीड़िता की जान, एंबुलेंस एक घंटे फंसी रही
- बिहार MLC चुनाव: तिरहुत की स्नातक-शिक्षक सीट पर मतदान जारी, DM ने बूथ केंद्रों का लिया जायजा
- छत्तीसगढ़ में भयानक हादसा : NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल
- Share Market Crash: 800 अंक फिसला सेंसेक्स; विदेशी निवेशकों ने बेचे 3,585 करोड़ रुपए के शेयर
- हरियाणा में बिजली संकट से हाहाकार! गांवों से बड़े शहरों तक बिजली गुल, कहीं जाम तो कहीं सड़कों पर उतरे लोग
