पंजाब में पंचायत चुनावों की घोषणा हो चुकी है. पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होंगे. उन्होंने बताया कि पंचों और सरपंचों के लिए नामांकन 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दाखिल किए जाएंगे.
पंजाब में जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत चुनाव न कराए जाने को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी. कुछ दिनों पहले ही पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब देते हुए इन्हें जल्द कराने की बात कही थी.

बता दें कि पंजाब की 13,000 ग्राम पंचायतें पहले ही भंग हो चुकी हैं. दो हफ्ते पहले सरकार ने शेष 153 पंचायत समितियों में से 76 को भी भंग कर दिया था.
पंजाब के चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस संबंध में अधिसूचना 27 सितंबर को चुनाव आयोग द्वारा जारी की जाएगी. 27 सितंबर से उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन के लिए समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, और 4 अक्टूबर नामांकन भरने का अंतिम दिन होगा.
- बहला फुसलाकर गैंगरेप : घर से नाराज होकर निकली थी 12 वीं कक्षा की नाबालिक छात्रा
- राहुल गांधी से शादी करेंगी कंगना रनौत! सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड्स, जानें बीजेपी सांसद ने क्या दी प्रतिक्रिया
- हरियाणा में गरजे CM नायब सैनी: कांग्रेस की ऐसी हालत करूंगा, 3 दिन तक मंजे से नहीं उठ पाएगी — निकाय चुनाव से पहले बड़ा वार
- रेखा शर्मा के बयान पर कोर्ट पहुंचे विधायक चंद्रमोहन: क्रिमिनल-सिविल केस दायर, बोले—पिता के खिलाफ कुछ नहीं सुनूंगा
- MP में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलों से गर्मी में मिली राहत, 39 जिलों में अलर्ट
