पंजाब में पंचायत चुनावों की घोषणा हो चुकी है. पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होंगे. उन्होंने बताया कि पंचों और सरपंचों के लिए नामांकन 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दाखिल किए जाएंगे.
पंजाब में जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत चुनाव न कराए जाने को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी. कुछ दिनों पहले ही पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब देते हुए इन्हें जल्द कराने की बात कही थी.

बता दें कि पंजाब की 13,000 ग्राम पंचायतें पहले ही भंग हो चुकी हैं. दो हफ्ते पहले सरकार ने शेष 153 पंचायत समितियों में से 76 को भी भंग कर दिया था.
पंजाब के चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस संबंध में अधिसूचना 27 सितंबर को चुनाव आयोग द्वारा जारी की जाएगी. 27 सितंबर से उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन के लिए समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, और 4 अक्टूबर नामांकन भरने का अंतिम दिन होगा.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत
