अमृतसर. पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर से लोगों के लिए मुफ्त होने जा रहा है. अब लोगों को यहां से गुजरने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. यह निर्णय टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के अधिकारियों की बैठक में लिया गया है.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की जा रही थीं, इसलिए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने बताया कि उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों से कई महीनों से बैठकें हो रही थीं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
यह भी बताया जा रहा है कि इस टोल प्लाजा से रोज़ाना हजारों वाहन गुजरते हैं. इसके बावजूद वर्कर यूनियन के ऐलान के बाद टोल प्लाजा को फिर से घाटे का सामना करना पड़ सकता है. कर्मचारियों की यूनियनों ने शुक्रवार को यह घोषणा की कि 27 तारीख से यह टोल प्लाजा अनिश्चित काल तक मुफ्त कर दिया जाएगा.

इस मामले पर बात करते हुए दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों को न तो कोई सरकारी छुट्टी मिलती है और न ही उनका पीएफ काटा जाता है. उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा टोल कर्मचारियों को न तो कोई ईएसआई और न ही कोई कल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे उन्हें कोई लाभ मिल सके. कर्मचारियों को उचित सुविधाएं न देने के विरोध में यह निर्णय लिया गया है.
- 17 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का भंग, चंदन और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- 17 February 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 17 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : बजट पर महामंथन, बिहार विधान परिषद: स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा, जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समारोह, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- Raipur News : बिना अनुमति डीजे संचालन पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, वाहन किया जब्त

