अमृतसर. पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर से लोगों के लिए मुफ्त होने जा रहा है. अब लोगों को यहां से गुजरने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. यह निर्णय टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के अधिकारियों की बैठक में लिया गया है.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की जा रही थीं, इसलिए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने बताया कि उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों से कई महीनों से बैठकें हो रही थीं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
यह भी बताया जा रहा है कि इस टोल प्लाजा से रोज़ाना हजारों वाहन गुजरते हैं. इसके बावजूद वर्कर यूनियन के ऐलान के बाद टोल प्लाजा को फिर से घाटे का सामना करना पड़ सकता है. कर्मचारियों की यूनियनों ने शुक्रवार को यह घोषणा की कि 27 तारीख से यह टोल प्लाजा अनिश्चित काल तक मुफ्त कर दिया जाएगा.

इस मामले पर बात करते हुए दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों को न तो कोई सरकारी छुट्टी मिलती है और न ही उनका पीएफ काटा जाता है. उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा टोल कर्मचारियों को न तो कोई ईएसआई और न ही कोई कल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे उन्हें कोई लाभ मिल सके. कर्मचारियों को उचित सुविधाएं न देने के विरोध में यह निर्णय लिया गया है.
- Gold Price Today : सोना 3,000 रुपए से ज्यादा महंगा, 24 कैरेट का भाव 1.44 लाख रुपए के पार, जानिए इंदौर समेत बड़े शहरों के रेट
- CG News : शराब घोटाले में रामगोपाल और मैनपावर घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत
- मधुबनी गोलीकांड में आरोपी ASI पर कसा शिकंजा, 25 हजार का इनाम, तलाश में नेपाल बॉर्डर तक छापेमारी
- धीरेंद्र शास्त्री विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य बोले- ‘तू टेढ़ा, तेरी टेढ़ी रे नजरिया’, कहा- उनके भावों को समझिए
- अखिलेश जी बीजेपी से समझौता कर लिया क्या? AIMIM ने साधा निशाना, कहा- मैदान छोड़कर भागना कायरता
