Rajasthan News: आज, 27 सितंबर को World Tourism Day के अवसर पर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में प्रवेश निशुल्क रहेगा। राज्य के पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय ने सभी स्मारकों और संग्रहालयों में पर्यटकों के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की है। इसका उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है।

राजधानी जयपुर में इन जगहों पर मुफ्त प्रवेश
- नाहरगढ़ किला
- हवा महल
- अल्बर्ट हॉल
- जंतर मंतर
- आमेर किला
- जयगढ़ किला
- सिसोदिया रानी का बाग
- विद्याधर बाग
सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
इस वर्ष पर्यटन दिवस की थीम “Tourism and Peace” है। जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। साथ ही, वे RTDC जोधपुर के मारवाड़ हॉल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को भी सम्मानित करेंगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- भाजपा कभी सोती नहीं! बंगाल चुनाव खत्म हुआ नहीं कि 7 राज्यों में तैयारियां हुई तेज
- ‘मुझे बचा लो…’, शादी के तीसरे दिन दूल्हे ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मातम में बदली खुशियां
- बाहर नहीं, अब बिहार के छात्र अपने ही जिले में बनेंगे इंजीनियर, – उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, CRPF इंस्पेक्टर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, शादी रूकवाने पंजाब से पहुंची हरियाणा
- ‘दलितों और आदिवासियों को न्याय दिला पाएगी सरकार?’, UCC पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, असलम चमड़ा-OBC आरक्षण को लेकर भी बोला हमला
