Rajasthan News: आज, 27 सितंबर को World Tourism Day के अवसर पर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में प्रवेश निशुल्क रहेगा। राज्य के पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय ने सभी स्मारकों और संग्रहालयों में पर्यटकों के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की है। इसका उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है।

राजधानी जयपुर में इन जगहों पर मुफ्त प्रवेश
- नाहरगढ़ किला
- हवा महल
- अल्बर्ट हॉल
- जंतर मंतर
- आमेर किला
- जयगढ़ किला
- सिसोदिया रानी का बाग
- विद्याधर बाग
सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
इस वर्ष पर्यटन दिवस की थीम “Tourism and Peace” है। जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। साथ ही, वे RTDC जोधपुर के मारवाड़ हॉल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को भी सम्मानित करेंगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
