Rajasthan Politics: राजस्थान में आगामी उपचुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधे मोहन दास अग्रवाल और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद राठौड़ ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन ही सरकार बनाता है, और इसे एकजुट रखना आवश्यक है।

किरोड़ी लाल मीणा का मंत्रालय संभालना जारी
मदन राठौड़ ने किरोड़ी लाल मीणा को लेकर खुलासा किया कि इस्तीफा देने के बावजूद किरोड़ी लाल मीणा सरकार के कार्य कर रहे हैं और विभाग की फाइलें नियमित रूप से देख रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “विपक्ष सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा है, जबकि किरोड़ी लाल मीणा सक्रिय रूप से अपने विभाग के काम को आगे बढ़ा रहे हैं।”
युवा मोर्चा कार्यकारिणी पर विवाद को किया खारिज
युवा मोर्चा की कार्यकारिणी पर उठे विवादों के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि इस पर कोई विवाद नहीं है। सभी स्तर पर प्रभारी और नेतृत्व के साथ चर्चा की जाती है। हम अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी का सहयोग लेकर आगे बढ़ रहे हैं। जल्दबाजी में हुई गलतियों को ठीक कर लिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- Chhattisgarh Class 10th-12th Result: CM साय 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कर रहे जारी, देखें LIVE
- डीपफेक कंटेंट पर दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, सोशल मीडिया पर फेमस पर्सन से जुड़ी हर सामग्री हटाने योग्य नहीं
- होमगार्ड्स स्वयं सेवक की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ये है आवेदन की अंतिम तारीख
- Big News: 5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, कहा पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के विषय पर संवैधानिक स्तर पर होगी चर्चा
- सड़क पर जिंदगी का सफर खत्मः 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौके पर उखड़ी सांसें
