Rajasthan Politics: राजस्थान में आगामी उपचुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधे मोहन दास अग्रवाल और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद राठौड़ ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन ही सरकार बनाता है, और इसे एकजुट रखना आवश्यक है।

किरोड़ी लाल मीणा का मंत्रालय संभालना जारी
मदन राठौड़ ने किरोड़ी लाल मीणा को लेकर खुलासा किया कि इस्तीफा देने के बावजूद किरोड़ी लाल मीणा सरकार के कार्य कर रहे हैं और विभाग की फाइलें नियमित रूप से देख रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “विपक्ष सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा है, जबकि किरोड़ी लाल मीणा सक्रिय रूप से अपने विभाग के काम को आगे बढ़ा रहे हैं।”
युवा मोर्चा कार्यकारिणी पर विवाद को किया खारिज
युवा मोर्चा की कार्यकारिणी पर उठे विवादों के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि इस पर कोई विवाद नहीं है। सभी स्तर पर प्रभारी और नेतृत्व के साथ चर्चा की जाती है। हम अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी का सहयोग लेकर आगे बढ़ रहे हैं। जल्दबाजी में हुई गलतियों को ठीक कर लिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
