Rajasthan News: उदयपुर के कुंडाऊ गांव में पिछले एक सप्ताह से दहशत फैला रहे आदमखोर तेंदुए को वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात पकड़ लिया। यह तेंदुआ दो दिनों में तीन लोगों की जान ले चुका था, जिससे आसपास के इलाकों में डर का माहौल था। वन विभाग, सेना और वाइल्डलाइफ के 50 से अधिक कर्मचारी इसे पकड़ने में जुटे थे।

वन विभाग की टीम लगातार दो दिनों से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। जगह-जगह पिंजरे और कैमरे लगाए गए थे। एक दिन पहले तेंदुआ एक पिंजरे के पास दिखा, लेकिन वह कैद नहीं हो पाया। इसके बाद अधिकारियों ने उसकी गतिविधियों के आधार पर नई रणनीति बनाते हुए पिंजरे को दूसरी जगह लगाया। आखिरकार, शुक्रवार की सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उसकी दहाड़ सुनकर वन विभाग को दी।
इस तेंदुए ने दो दिन पहले पांच साल के सूरज नामक मासूम की जान ले ली थी, जिससे ग्रामीणों में भय और गुस्सा था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए को वन विभाग की टीम ने उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क भेज दिया है, जहां पशु चिकित्सक उसकी जांच करेंगे।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

