Rajasthan News: जोधपुर की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई ने ट्रोलर्स की लगातार बयानबाजी और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैरान हैं। हर कोई बस यही दुआ कर रहा है कि वो जल्दी ठीक हो जाएं।

आखिर कौन हैं देसी स्टार अनीता बिश्नोई?
मूल रूप से लाठी गांव की रहने वाली अनीता बिश्नोई आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपने पति दीनाराम बिश्नोई के साथ मिलकर खेतों में हाथ बंटाती थीं। इसी दौरान उन्होंने खेत के देसी वीडियो सोशल मीडिया पर डालना शुरू किया।
चाहे ट्रैक्टर चलाना हो, खेत की जुताई करना हो या फिर फसल काटना, अनीता हर काम सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगीं। जिसके कारण वो सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो गईं। मगर कुछ दिन पहले अनीता ने महिलाओं के पहनावे को लेकर एक वीडियो पोस्ट कर दिया। इस वीडियो में उन्होंने आधुनिक कपड़ों और छोटे पहनावे पर अपनी राय रखी थी। जिसपर कुछ यूजर्स भड़क गए।
इसके बाद सोशल मीडिया पर टारगेट किया जाने लगा। लोग उनके कमेंट बॉक्स में आकर गंदे और भद्दे कमेंट्स करने लगे। यह ट्रोलिंग कोई एक-दो दिन नहीं, बल्कि लगातार कई दिनों तक चलती रही। सूत्रों के मुताबिक, उनके पति ने इस मामले में पुलिस के पास जाने की सलाह भी दी थी, लेकिन तब अनीता ने यह कहकर मना कर दिया कि वह किसी से नहीं डरतीं।
कदम उठाने से पहले लिखा था भावुक पोस्ट
लगातार रह रहे मानसिक तनाव को अनीता झेल नहीं पाईं। जहर खाने से ठीक पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो बेहद भावुक और डराने वाले पोस्ट शेयर किए थे।
अनीता ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस टॉर्चर की वजह से वो कोई भी गलत कदम उठा सकती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया परिवार और भाइयों से इस मुश्किल घड़ी में राय भी मांगी थी।
इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद खबर आई कि उन्होंने जहर खा लिया है। अब पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर किन लोगों के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
पढ़ें ये खबरें
- नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, DNA रिपोर्ट में बताया गया मृत बच्चे का जैविक पिता
- ‘चिता आंदोलन’ के बीच जली असली चिता: वृद्ध महिला की मौत, केन-बेतवा परियोजना के विरोध में कर रही थी प्रदर्शन
- फूल, मालाएं और आशीर्वाद… धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन बना जनस्नेह का केंद्र
- ‘बैंक की नीलामी में मिलेगा सस्ता सोना’, झांसे में आए चार लोग, 27 लाख लेकर दंपति फरार
- MP प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति का गठन: डॉ. राजकुमार आचार्य अध्यक्ष नियुक्त, आदेश जारी



