Rajasthan News: राजस्थान उदयपुर में तेंदुए ने अब तक 6 लोगों को अपना शिकार बनाया है। अभी तोग तेंदुए के खौफ से उबर नहीं पाए थे, तभी प्रदेश में भालू का आतंक सामने आया है। शनिवार को सवाईमाधोपुर के निमली खुर्द गांव के रहने वाले पप्पू योगी (50) एक होटल में नौकरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच, रात में एक भालू जंगल से आया और उन पर हमला कर दिया।

इस हमले में पप्पू बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पप्पू लाल योगी रणथंभौर रोड पर स्थित एक होटल में काम करते हैं।
शनिवार को पप्पू अपनी नौकरी के बाद सरकारी अस्पताल के पास से होते हुए पैदल अपने घर नीमली खुर्द जा रहे थे। इस दौरान डामर रोड पर अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने शोर मचाया, जिससे भालू जंगल में भाग गया।
इसके बाद घायल पप्पू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद भाजपा जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया और ग्रामीण लोगों ने वन विभाग, जिला प्रशासन और राज्य सरकार से घायल को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें भी
- महाकाल की नगरी उज्जैन में ‘छद्मवेशी’ जिहाद: माथे पर तिलक, गले में तुलसी और इरादे खौफनाक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध अवस्था में कैफे से पकड़ा
- होली के बाद मेट्रो का विस्तार, 6 किमी तक बढ़ेगा दायरा, पटना जंक्शन बनेगा मेट्रो का सबसे हाईटेक हब
- Falgun Amavasya 2026 : पितृ दोष निवारण के लिए करें यह उपाय, इस तरह से पहचाने दोष …
- भारतीय लड़की भी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन का शिकार हुई: नई फाइल्स में कई सनसनीखेज खुलासा, अनिल अंबानी की चैट भी सामने आई, फाइल्स में पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन का भी जिक्र
- सौम्या चौरसिया ने लगाई एक साथ दो जमानत याचिकाएं, हाई कोर्ट ने ईडी और राज्य शासन से 20 फरवरी तक मांगा जवाब…


