Rajasthan News: राजस्थान उदयपुर में तेंदुए ने अब तक 6 लोगों को अपना शिकार बनाया है। अभी तोग तेंदुए के खौफ से उबर नहीं पाए थे, तभी प्रदेश में भालू का आतंक सामने आया है। शनिवार को सवाईमाधोपुर के निमली खुर्द गांव के रहने वाले पप्पू योगी (50) एक होटल में नौकरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच, रात में एक भालू जंगल से आया और उन पर हमला कर दिया।

इस हमले में पप्पू बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पप्पू लाल योगी रणथंभौर रोड पर स्थित एक होटल में काम करते हैं।
शनिवार को पप्पू अपनी नौकरी के बाद सरकारी अस्पताल के पास से होते हुए पैदल अपने घर नीमली खुर्द जा रहे थे। इस दौरान डामर रोड पर अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने शोर मचाया, जिससे भालू जंगल में भाग गया।
इसके बाद घायल पप्पू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद भाजपा जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया और ग्रामीण लोगों ने वन विभाग, जिला प्रशासन और राज्य सरकार से घायल को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें भी
- IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में भाजपा विधायक, कहा- देशभर में 100 से अधिक महिलाओं ने विजयदशमी पर की हर्ष फायरिंग, आईजी यादव के बयान पर जताई आपत्ति
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच अनंत सिंह के आवास पर मन रहा जीत का जश्न, अनुज सिंह को दिया है समर्थन
- एक छोटा सा कपूर और वास्तुदोष का परमानेंट इलाज! जानें वो गुप्त तरीका जो कोई नहीं बताता
- पहले FIR नहीं, अब पेंशन-रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे; कैश कांड के आरोपी जज यशवंत वर्मा को लोकसभा से भी राहत देने की तैयारी !
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच

