Rajasthan News: राजस्थान के पुष्कर में इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इजराइल और लेबनान के बीच चल रहे युद्ध की चिंताओं के बीच पुष्कर में यहूदियों के धार्मिक स्थल खबाद हाउस में रह रहे इजराइली पर्यटक अपने देश के हालात को लेकर चिंतित हैं।

इस बीच, पुष्कर की एसपी वंदिता राणा ने वेद खबाद हाउस का निरीक्षण किया और सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
एसपी वंदिता राणा ने वेद खबाद हाउस का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और उनकी जानकारी रखें। प्रशासन इस कठिन समय में इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- तारिक रहमान पर अंकुश रखने के लिए ‘शेडो कैबिनेट’, बांग्लादेश में ‘समानांतर सरकार’ बनाने की तैयारी
- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) विधायकों का सदन के बाहर प्रदर्शन, तेजस्वी यादव से माफी की मांग तेज
- टोल प्लाजा पर हंगामाः बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, लगाया जाम, वाहनों की लगी कतारें, जानें क्या है मामला
- चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को राहत, तिहाड़ से बाहर आने के लिए झोंक दी पूरी ताकत, चुकाए इतने करोड़
- MP Budget Session 2026: भागीरथपुरा मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हाथों में दूषित पानी लेकर पहुंचे विधायक; दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई-मंत्री से इस्तीफे की मांग

