Rajasthan News: राजस्थान के पुष्कर में इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इजराइल और लेबनान के बीच चल रहे युद्ध की चिंताओं के बीच पुष्कर में यहूदियों के धार्मिक स्थल खबाद हाउस में रह रहे इजराइली पर्यटक अपने देश के हालात को लेकर चिंतित हैं।

इस बीच, पुष्कर की एसपी वंदिता राणा ने वेद खबाद हाउस का निरीक्षण किया और सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
एसपी वंदिता राणा ने वेद खबाद हाउस का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और उनकी जानकारी रखें। प्रशासन इस कठिन समय में इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में भाजपा विधायक, कहा- देशभर में 100 से अधिक महिलाओं ने विजयदशमी पर की हर्ष फायरिंग, आईजी यादव के बयान पर जताई आपत्ति
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच अनंत सिंह के आवास पर मन रहा जीत का जश्न, अनुज सिंह को दिया है समर्थन
- एक छोटा सा कपूर और वास्तुदोष का परमानेंट इलाज! जानें वो गुप्त तरीका जो कोई नहीं बताता
- पहले FIR नहीं, अब पेंशन-रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे; कैश कांड के आरोपी जज यशवंत वर्मा को लोकसभा से भी राहत देने की तैयारी !
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच
