जालंधर : फिरोजपुर डिवीजन में जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण कई ट्रेन का आवागमन प्रभावित हुआ है। इसकी जानकारी खुद रेलवे ने दी है। अचानक ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन में निर्णामकार्य के कारण कई ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है, डायवर्ट किया गया है। वही कई ट्रेनों का परिचालन रद्द भी किया गया है। रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति में उन सभी ट्रेनों के बारे में जानकारी दी है जिन्हें शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है, डायवर्ट किया गया है या रद्द किया गया है।
ट्रेन के समय परिवर्तन से काफी समस्या का सामना यात्रियों को करना पड़ेगा। आपको बता दें की त्योहारी सीजन होने के कारण वैसे ही ट्रेन के आगे भीड़ होने की संभावना है और इस बीच ट्रेन का रद्द होने से लोगों के लिए नई समस्या खड़ी कर दी है।
- पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: बेअदबी कानून होगा सख्त, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान
- इजरायल पर हिज्बुल्लाह ने फिर किया अटैक: सैनिकों को बनाया निशाना, इजराइल का भी पलटवार; ईरान बोला- शांति वार्ता फेल हुई तो US-इजराइल जिम्मेदार
- जानें कैसे 5 घंटों में आईजीआईएमएस के डॉक्टरों ने रच दिया इतिहास, दंग रह गए सब!
- करनाल में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते फॉरेस्ट ऑफिसर गिरफ्तार, किसान को डराकर मांग रहा था पैसे
- CG News : रेलिंग से टकराई बाइक, नानी की मौत, युवक घायल, समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर लोगों ने जताई नाराजगी

