MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 6 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
GrainEx India कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन
इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के तीन दिवसीय GrainEx India कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने किया, लेकिन मंच सिर्फ औपचारिकताओं तक सीमित नहीं रहा। दाल कारोबारियों ने मौके का फायदा उठाते हुए सीधे सरकार के सामने अपनी आर्थिक परेशानियां रख दीं। सबसे बड़ी मांग रही – मंडी टैक्स में राहत और शहर के बीच चल रही अनाज मंडी को बाहर शिफ्ट करने का फैसला। पढ़ें पूरी खबर…
मध्यप्रदेश बार काउंसिल का चुनाव कराने दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल का चुनाव कराने का निर्देश दिया हैं। 30 अप्रैल के पहले इलेक्शन कराने की बात कही है। काउंसिल के चुनावों की निगरानी और संचालन हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी करेगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश इसकी अध्यक्षता करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
जबलपुर के छात्र ने पीएम मोदी से पूछे सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छात्रों से परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी को सवाल करने का मौका मिला। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा- टीचर और स्कूल से स्पीड मैच नहीं कर पाते ? सेलेबस पीछे छूट जाता है उसको कवर नहीं कर पाते। प्रधानमंत्री ने छात्र आयुष के सवाल का जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर…
लाडली बहनों पर बयान देकर घिरे राजस्व मंत्री
मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बयान का जगह-जगह विरोध किया जा रहा है। लाडली बहनों को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। कांग्रेस ने इसे लेकर जमकर निशाना साधा है। वहीं विरोध बढ़ता देख हुए मंत्री करण वर्मा ने सफाई दी और माफी भी मांगी है। पढ़ें पूरी खबर…
पीतांबरा पीठ में अब खुले में जप नहीं कर पाएंगे साधक
विश्व प्रख्यात श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में दलाल साधकों की वजह से पांडा गिरी को बढ़ावा मिल रहा है। इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसके बाद मंदिर परिसर और प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया और खुले में जप साधना पर रोक लगा दी है। अब मंदिर परिसर में बने मणिपुर धाम और साधना स्थल पर ही साधना की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
इंदौर जिला जेल के अंदर का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल किया जा रहे हैं इसी कड़ी में जेल से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले काफी दिनों से वायरल हो रहा है। वीडियो पर अब पुलिस की निगाह पड़ चुकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
मऊगंज में आदिवासी नाबालिग छात्रा से गैंगरेप
मऊगंज जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। किशोरी एवं मां के शिकायत के अनुसार यहाँ एक 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पहले किशोरी को बहला-फूसलाकर सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और फिर बेसुध हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
कांग्रेस विधायक के भाई की गुंडागर्दी
धार जिले में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी बघेल के भाई अर्जुन बघेल की कथित गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि अर्जुन बघेल ने एक शराब की दुकान में घुसकर जबरदस्ती शराब की बोतलें छीनीं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दुकान के कर्मचारी हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन आरोपी ने नहीं सुनी और बोतलें लेकर चला गया। पढ़ें पूरी खबर…
धार के गढ़ कालिका मंदिर में बार बालाओं ने लगाए ठुमके
धार जिले के आस्था का केंद्र प्रसिद्ध गढ़ कालिका माता मंदिर परिसर में बार बालाओं के ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है। अभी तक पुलिस को इसकी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
पन्ना में घर में आग लगने से महिला जिंदा जली
पन्ना जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कच्चे मकान में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई। महिला के बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

