इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा में कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने पर क्षेत्रीय विधायक छाया मोरे ने अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया है। उन्होंने दावा किया है कि इस अवधि में क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है जिससे पंधाना के विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें: मौलाना ने मदरसे की छात्रा से की छेड़छाड़: कमरे में बंद कर किया घिनौना काम, CCTV से बचने काटा कैमरा, आरोपी गिरफ्तार

विधायक छाया मोरे के अनुसार पंधाना विधानसभा क्षेत्र में ढाई साल के दौरान कुल 570 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है जबकि कई अन्य परियोजनाओं की लागत इसमें अलग से शामिल है।

विभिन्न योजनाओं के तहत 450 से अधिक कार्य स्वीकृत

रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए विधायक ने बताया कि पिझले ढाई वर्षों में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत 199 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 450 से ज्यादा विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

ढाई साल की प्रमुख उपलब्धियां

विधायक छाया मोरे ने रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए ढाई साल में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए कार्यों के बारे में बताया।

301 करोड़ की भाम सिंचाई परियोजना: क्षेत्र के किसानों के लिए 301 करोड़ रुपये की भाम मध्यम सिंचाई परियोजना स्वीकृत हुई है।

सड़क और परिवहन: क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 46 नई सड़कें और आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण।

स्वास्थ्य सुविधाएं: पंधाना में 50 बिस्तरों का आधुनिक सिविल अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों में कई नए स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण।

रोजगार व उद्योग: स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने के लिए प्याज आधारित औद्योगिक क्लस्टर, छात्रावास, सामुदायिक भवन और ग्रामीण विकास के कार्य।

ये भी पढ़ें: 53 करोड़ का कलश और धर्म पर सवाल! ‘आयोजन सेवा के लिए हो, रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं’- आचार्य सुनील सागर महाराज

भविष्य की प्राथमिकताएं

विधायक छाया मोरे ने कहा कि आगामी समय में उनका मुख्य फोकस क्षेत्र में सिंचाई, शुद्ध पेयजल और स्थानीय स्तर पर युवाओं के रोजगार पर रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से पंधाना विधानसभा की सूरत बदलेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m