Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर स्थित आर्मी स्टेशन मुख्यालय में एक बड़े धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां सेना में तैनात एक अकाउंट्स क्लर्क अनिल पंवार ने सफाई कार्मिकों के फर्जी बिल बनाकर 19 लाख से अधिक की धनराशि का गबन किया। इस मामले में जोधपुर सीबीआई ने क्लर्क के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

2021-2022 के दौरान की गई जालसाजी
अनिल पंवार, आर्मी स्टेशन मुख्यालय बीकानेर में सिविल अनुभाग के लेखा लिपिक के रूप में तैनात थे। वह स्थायी सफाई कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और अन्य वित्तीय मामलों की देखरेख करते थे। जांच में पाया गया कि अनिल ने फर्जी बिल तैयार कर सरकारी धन को अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया।
फर्जी बिलों के माध्यम से गबन
अनिल पंवार पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्ट और अवैध तरीकों से 19 लाख 56 हजार 928 रुपये की राशि सरकारी खाते से अपने निजी खातों में स्थानांतरित कर दी। इस गबन का खुलासा होने के बाद जोधपुर सीबीआई ने अगस्त में प्रारंभिक जांच दर्ज की और अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
CBI ने शुरू की जांच
इस धोखाधड़ी की जांच सीबीआई के निरीक्षक केजी भाटी को सौंपी गई है, जो अब इस गबन के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। CBI की जांच में यह भी सामने आ सकता है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल थे।
पढ़ें ये खबरें भी
- Falgun Amavasya 2026 : पितृ दोष निवारण के लिए करें यह उपाय, इस तरह से पहचाने दोष …
- भारतीय लड़की भी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन का शिकार हुई: नई फाइल्स में कई सनसनीखेज खुलासा, अनिल अंबानी की चैट भी सामने आई, फाइल्स में पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन का भी जिक्र
- सौम्या चौरसिया ने लगाई एक साथ दो जमानत याचिकाएं, हाई कोर्ट ने ईडी और राज्य शासन से 20 फरवरी तक मांगा जवाब…
- Bastar News Update : पोटाकेबिन स्कूलों में AI से बदलेगा भविष्य… ग्रामीणों को जंगल में मिली ब्लू गुफा… सरपंच ने जुगाड़ से बनाई स्कूल की बाउंड्री… DMF मद से हुए बोर खनन में बड़ी लापरवाही…
- दिल्ली में हिरण से बाघ तक ले सकेंगे गोद, चिड़ियाघर में जल्द शुरू होगी सुविधा; एक दिन के लिए कितना लगेगा शुल्क?

