Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर स्थित आर्मी स्टेशन मुख्यालय में एक बड़े धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां सेना में तैनात एक अकाउंट्स क्लर्क अनिल पंवार ने सफाई कार्मिकों के फर्जी बिल बनाकर 19 लाख से अधिक की धनराशि का गबन किया। इस मामले में जोधपुर सीबीआई ने क्लर्क के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

2021-2022 के दौरान की गई जालसाजी
अनिल पंवार, आर्मी स्टेशन मुख्यालय बीकानेर में सिविल अनुभाग के लेखा लिपिक के रूप में तैनात थे। वह स्थायी सफाई कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और अन्य वित्तीय मामलों की देखरेख करते थे। जांच में पाया गया कि अनिल ने फर्जी बिल तैयार कर सरकारी धन को अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया।
फर्जी बिलों के माध्यम से गबन
अनिल पंवार पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्ट और अवैध तरीकों से 19 लाख 56 हजार 928 रुपये की राशि सरकारी खाते से अपने निजी खातों में स्थानांतरित कर दी। इस गबन का खुलासा होने के बाद जोधपुर सीबीआई ने अगस्त में प्रारंभिक जांच दर्ज की और अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
CBI ने शुरू की जांच
इस धोखाधड़ी की जांच सीबीआई के निरीक्षक केजी भाटी को सौंपी गई है, जो अब इस गबन के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। CBI की जांच में यह भी सामने आ सकता है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल थे।
पढ़ें ये खबरें भी
- ‘हड़प्पा सभ्यता’ के राखीगढ़ी की बदलेगी तस्वीर, 180 करोड़ से बनेगा आधुनिक म्यूजियम
- बाहुबली अनंत सिंह के तल्ख तेवर, बोले- अन्याय पर पार्टी चुप रही, फिर भी नीतीश हमारे भगवान
- 2023 की लोकपाल रिपोर्ट से मचा हड़कंप: जानिए किस घोटाले की विजिलेंस जांच के आदेश जारी हुए
- विधायक पुरंदर मिश्रा का बड़ा बयान, कहा – BTI ग्राउंड में नहीं बनेगा कोई व्यावसायिक या आवासीय परिसर
- Driving Licence Rules: DL बनवाने के नियमों में होंगे बड़े बदलाव, भारतीयों और विदेशियों के लिए अलग होगा रंग
