फिरोजपुर. फिरोजपुर के जीरा में पंचायती चुनावों के नोमिनेशन के बीच दो पार्टी में जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान हालत इतनी गंभीर हो गई की दोनों पार्टियों के लोग आपस में पहले तो झड़प करने लगे, एक दूसरे पर डंडे से वार भी किया। इतना ही नहीं मामला इतना बढ़ गया की फायरिंग भी हुई है। पूरे घटनाक्रम में पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा पथराव के कारण घायल हो गए हैं।
जीरा में माहौल बेहद खराब हो गया है। हालत को देखते हुए पुलिस बल आज वहां तैनात है। बड़ी संख्या में पार्टियों के समर्थक वहां मौजूद हैं जिसे संभाल पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। कार्यकर्ताओं को शांत करने में लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ पानी को बौछार का भी उपयोग करना पड़ा है।

आपको बता दें की आज दोपहर को जब कुलबीर सिंह जीरा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के पंच और सरपंच उम्मीदवारों का पर्चा दाखिल करने के लिए जीरा के मेन चौक के पास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर जा रहे थे, तो वहां मौजूद एक अन्य राजनीतिक पार्टी के समर्थक के साथ झड़प हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच फायरिंग की भी जानकारी सामने आई है। यह फायरिंग समर्थोको के बीच से हुई है या पुलिस के तरफ से इसकी कोई भी जानकारी नही है।
- आबादी कंट्रोल करने में जो राज्य फेल उन्हें अब मिल रहा राजनीतिक इनाम… परिसीमन पर संसद में बोले थरूर, कहा- जल्दबाजी दिखा रही सरकार
- नौकरी दिलाने की आड़ में युवती से रेप: मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी, दो भाइयों पर FIR दर्ज
- भिवानी: जिहादी मानसिकता के खिलाफ बजरंग दल का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- दिल्ली में शाह और राहुल होंगे नीतीश के पड़ोसी, लुटियंस जोन में मिला 3 एकड़ का टाइप-8 बंगला, जानें खासियत
- जीजेयू में प्रदर्शन के बाद बवाल: दिग्विजय चौटाला समेत कई पर FIR, 6 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

