भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को झारखंड दौरे के दौरान ‘ओडिया अस्मिता’ का मुद्दा उठाया।
झारखंड भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान चाईबासा में एक बैठक को संबोधित करते हुए माझी ने हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार पर राज्य में ‘ओडिया अस्मिता’ को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
झारखंड में ओडिया शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए माझी ने कहा, “झारखंड में ओडिया भाषी लोगों की उपेक्षा की जा रही है और यहां की सरकार ने राज्य में ओडिया शिक्षा और भाषा को नष्ट करने की साजिश रची है।”

ओडिशा के सीएम ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो झारखंड के 136 स्कूलों में ओडिया शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ओडिया छात्रों को मुफ्त में पाठ्यपुस्तकें दी जाएंगी।
- बीटेक डिग्रीधारी युवक बना शातिर चोर : राजधानी के अलग-अलग इलाकों से पलक झपकते ही उड़ा लेता था दोपहिया वाहन, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
- मोतिहारी की 3 स्कूली छात्राएं घर से भागीं, जानें क्या की पुलिस ने कार्रवाई, ये है पूरी कहानी
- गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, स्नान के दौरान चार किशोर गहरे पानी में डूबे, तीन की मौत
- ‘तुरंत ईरान से निकले इंडियन..’ तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने जारी की सख्त एडवाइजरी
- 167 मुस्लिम बच्चों को ट्रेन से उतारने का मामला: विधायक आरिफ मसूद का आरोप, कहा– 12 दिन बाद भी बच्चे नहीं पहुंचे घर

