भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को झारखंड दौरे के दौरान ‘ओडिया अस्मिता’ का मुद्दा उठाया।
झारखंड भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान चाईबासा में एक बैठक को संबोधित करते हुए माझी ने हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार पर राज्य में ‘ओडिया अस्मिता’ को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
झारखंड में ओडिया शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए माझी ने कहा, “झारखंड में ओडिया भाषी लोगों की उपेक्षा की जा रही है और यहां की सरकार ने राज्य में ओडिया शिक्षा और भाषा को नष्ट करने की साजिश रची है।”

ओडिशा के सीएम ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो झारखंड के 136 स्कूलों में ओडिया शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ओडिया छात्रों को मुफ्त में पाठ्यपुस्तकें दी जाएंगी।
- बिहार में सियासी घमासान तेज: SIR और वोट चोरी के मुद्दों पर चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे नेता-कार्यकर्ता
- उमा सांझी महोत्सव 2026 का भव्य आगाज: घट स्थापना, संध्या आरती और पारंपरिक आयोजनों से महका सभामंडप
- जनसेवा के 25 साल: पीएम मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में पूजा की, देशभर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली बात करेंगे, बधाइयां देने का तांता लगा
- Bilaspur News Update : भ्रष्टाचार के मामले में मौत के बाद बरी हुए सब-रजिस्ट्रार… हटिया-एलटीटी-हटिया के बीच स्पेशल ट्रेन 12 से… आज हटेगी 51 गांवों की रजिस्ट्री पर लगी पाबंदी
- छठ पूजा पर परदेसियों के लिए बिहार लौटना हुआ बेहद मुश्किल, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया तीन गुना महंगा

