Rajasthan News: बूंदी शहर के कागदी देवरा इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड RAS अधिकारी की मूकबधिर बेटी से 23 लाख 33 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी और फ्लैट आवंटन का झांसा देकर यह धोखाधड़ी की। पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड अधिकारी ने बताया कि 2021 में आरोपी उनसे मिलने आया और उनकी बड़ी बेटी को जानने का दावा किया। उसने यह भी कहा कि वह मूकबधिर बेटी को स्वायत्त शासन निकाय विभाग में सरकारी नौकरी दिलवा सकता है, क्योंकि उसकी वहां ‘अच्छी सेटिंग’ है। इस विश्वास में आकर अधिकारी ने शुरुआत में 25,000 रुपये नकद दे दिए।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने मूकबधिर होने के आधार पर नौकरी से पहले यूआईटी (शहरी सुधार न्यास) से फ्लैट आवंटन कराने, एक अन्य फ्लैट अक्षम कल्याण संस्था से दिलवाने और तीसरा फ्लैट भी यूआईटी से आवंटित कराने का वादा किया। इसके नाम पर उसने 47 अलग-अलग किस्तों में कुल 23 लाख 33 हजार रुपये ठग लिए।
पैसे लेने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया, हालांकि उसका फोन नंबर चालू है। जब पीड़ित को कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कोतवाली थाने में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली थाने के जांच अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- चारधाम की यात्रा हमारी आस्था, एकता और…केदारनाथ के कपाट खुलने पर PM मोदी ने व्यक्त की भावनाएं, जानिए ऐसा क्या कहा
- Bihar Crime: बिहार का कुख्यात और 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दर्ज हैं कई संगीन मामले
- CG E-Challan Fraud: फर्जी ई-चालान पर क्लिक करना पड़ा भारी, खाते से लाखों रुपए साफ, थाने पहुंचा युवक
- बंगाल चुनाव: वोटिंग से 24 घंटे पहले बड़ा फेरबदल, EC ने बदला पुलिस ऑब्जर्वर, पूर्व CBI अधिकारी को दी कमान
- Raipur News : अब LPG का झंझट खत्म! घरों में पाइप से पहुंचेगी गैस, हरियाणा की कंपनी को मिला कॉन्ट्रैक्ट

