Rajasthan News: बूंदी शहर के कागदी देवरा इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड RAS अधिकारी की मूकबधिर बेटी से 23 लाख 33 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी और फ्लैट आवंटन का झांसा देकर यह धोखाधड़ी की। पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड अधिकारी ने बताया कि 2021 में आरोपी उनसे मिलने आया और उनकी बड़ी बेटी को जानने का दावा किया। उसने यह भी कहा कि वह मूकबधिर बेटी को स्वायत्त शासन निकाय विभाग में सरकारी नौकरी दिलवा सकता है, क्योंकि उसकी वहां ‘अच्छी सेटिंग’ है। इस विश्वास में आकर अधिकारी ने शुरुआत में 25,000 रुपये नकद दे दिए।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने मूकबधिर होने के आधार पर नौकरी से पहले यूआईटी (शहरी सुधार न्यास) से फ्लैट आवंटन कराने, एक अन्य फ्लैट अक्षम कल्याण संस्था से दिलवाने और तीसरा फ्लैट भी यूआईटी से आवंटित कराने का वादा किया। इसके नाम पर उसने 47 अलग-अलग किस्तों में कुल 23 लाख 33 हजार रुपये ठग लिए।
पैसे लेने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया, हालांकि उसका फोन नंबर चालू है। जब पीड़ित को कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कोतवाली थाने में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली थाने के जांच अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- ‘किताबों में 40 फीसदी कमीशन खा रही दिल्ली सरकार’, AAP का बड़ा हमला
- मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ सासाराम में फूंक गया चुनाव आयुक्त का पुतला, SIR वापस लेने की मांग
- जर्मनी अग्निकांड में जान गंवाने वाले सिविन-अंजलि के शव नेदुम्बसेरी एयरपोर्ट पर पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार
- दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले; कई अहम पदों पर नई तैनाती
- CG News : नवरात्र मेले में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, चाकू और बेसबॉल बैट से हमला, FIR दर्ज

