जालंधर। जालंधर के अमन नगर में बेहद दुखी करने वाली यह घटना सामने आई है, जिसमें पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी है। उनके मौत की वजह पैसा थी। बताया जा रहा है कि काफी बकाया पैसा था जो उन्हें नहीं मिल पा रहा था और जिसका कारण उन्होंने हताश हो कर यह कदम उठाया है।
अमन नगर रहने वाले बैटरी प्लेटों के कारोबारी गैरेड बैटरीज फर्म के मालिक ईश वचेर और उनकी पत्नी इंदू वचेर ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मरने के पहले एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है, जिसमे उन्होंने पुलिस कमिश्नर से इंसाफ मांगा और जहरीला पदार्थ निगल लिया।

इस पूरी घटना में ईश वचेर की मौत हो गई है, जबकि इंदू वचेर की हालत गंभीर है। उन्हें टैगोर अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सुसाइड नोट में ईश वचेर ने फोकल प्वाइंट स्थित स्टोरेक्स बैटरी फर्म के मालिक और उनके बेटे का नाम लिखा है और उन पर लाखों रुपये वापस न करने का आरोप लगाया है।
- रफ्तार ने लगाया जिदंगी पर ब्रेकः स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, मौके पर 3 ने तोड़ा दम, 2 गंभीर घायल
- दिनदहाड़े युवती की हत्या से फैली सनसनी: सरेराह युवक ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म और वीडियो बनाने का मामला: कोर्ट ने 2 दोषियों को सुनाई 10-10 साल कठोर कारावास की सजा
- हाईकोर्ट ने SECL के टेंडर प्रक्रिया के खिलाफ याचिका की खारिज, कहा- कंपनी को शर्तों की व्याख्या का अंतिम अधिकार
- मुर्शिदाबाद हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का NIA जांच पर रोक की बंगाल सरकार की अपील ठुकराई, कलकत्ता हाई कोर्ट का फैसला रखा बरकरार

