जालंधर। जालंधर के अमन नगर में बेहद दुखी करने वाली यह घटना सामने आई है, जिसमें पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी है। उनके मौत की वजह पैसा थी। बताया जा रहा है कि काफी बकाया पैसा था जो उन्हें नहीं मिल पा रहा था और जिसका कारण उन्होंने हताश हो कर यह कदम उठाया है।
अमन नगर रहने वाले बैटरी प्लेटों के कारोबारी गैरेड बैटरीज फर्म के मालिक ईश वचेर और उनकी पत्नी इंदू वचेर ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मरने के पहले एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है, जिसमे उन्होंने पुलिस कमिश्नर से इंसाफ मांगा और जहरीला पदार्थ निगल लिया।

इस पूरी घटना में ईश वचेर की मौत हो गई है, जबकि इंदू वचेर की हालत गंभीर है। उन्हें टैगोर अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सुसाइड नोट में ईश वचेर ने फोकल प्वाइंट स्थित स्टोरेक्स बैटरी फर्म के मालिक और उनके बेटे का नाम लिखा है और उन पर लाखों रुपये वापस न करने का आरोप लगाया है।
- भारत की बड़ी छलांग! यूरोप का दूसरा बड़ा हथियार सप्लायर बना, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से एक्सपोर्ट 1600% बढ़ा
- Jharkhand Top News: J-TET परीक्षा से लेकर चक्रवात तक, कहीं डकैती का खुलासा तो कहीं PLFI पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक क्लिक में पढ़िए दिन भर की बड़ी ख़बरें
- Putin on Ukraine War: पुतिन बोले- रूस शांति वार्ता के लिए तैयार, लेकिन सभी लक्ष्य हासिल करेंगे
- योगीराज कहें या ‘गुंडाराज’! PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में कानून की उड़ी धज्जियां, चाकू लहराते हुए गुंडे ने युवक को किया अधमरा
- वित्त सेवा संवर्ग में 6 अधिकारियों को मिला चयन वेतनमान, शासन ने जारी की स्वीकृति

