Rajasthan News: बाड़मेर. नक्काल और मिलावटखोर कहीं नहीं चूक रहे हैं. छौंक में जीरा कितना चाहिए…चुटकीभर. अब इस चुटकीभर जीरे में कौन वहम करेगा कि नकली होगा, लेकिन अब जीरे में भी मिलावटखोरों ने सेंध कर ली है.

पश्चिमी राजस्थान में जीरे की बम्पर पैदावार को भांपते हुए नक्कालों ने यहां पशुआहार की आड़ में नकली जीरा बनाना शुरू कर दिया है. यहां से गुजरात और महाराष्ट्र तक पहुंच रहा है. ऊंझा की मंडी गुजरात में पहुंच रहे जीरे में भी यह मिलावट मिली है तो व्यापारी भी अब हैरत में आ गए हैं. बाड़मेर-जैसलमेर से दस लाख बोरी से अधिक जीरा ऊंझा मंडी में पहुंचता है.
बाड़मेर-जैसलमेर में जीरे की बम्पर पैदावार और इधर मारवाड़ में जीरे का क्षेत्र बढ़ने से दिल्ली के ठगों ने नकली जीरा तैयार करने का धंधा खोल दिया है।
सालभर पहले हुई थी एक कार्रवाई
जिले के सिणधरी कस्बे में सालभर पहले एक कार्रवाई हुई थी जिसमें आरोपी ने कबूूल किया था कि दिल्ली से प्रशिक्षण लेकर यह कार्य सीखा है. यहां इसका कारखाना लगाकर गुजरात-महाराष्ट्र तक भेजा जा रहा था. बाड़मेर, सांचौर, जालोर और जोधपुर में जीरा बनाने का यह धंधा चलने की जानकारी है.
चौथाई दाम में तैयार
यह नकली जीरा चौथाई दाम में तैयार होता है. चौगुना मुनाफे के चक्कर में इसको मारवाड़ में बड़ी मात्रा में तैयार करने का काम चल रहा है. इसकी जांच नहीं हो पा रही है.
पढ़ें ये खबरें
- 16 March History : बाबर ने राणा सांगा को हराया… सचिन तेंदुलकर का 100वां शतक… मिस्र में 4400 साल पुरानी ममी मिली… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- National Morning News Brief: बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान; बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का दावा निकला फर्जी; CBSE ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नियम सख्त किए; ईरान ने अमेरिका-इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई
- 16 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- MP Morning News: कृषि वर्ष पर महामंथन, सीएम डॉ मोहन होंगे शामिल, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक, कलेक्टर के आदेश की अनदेखी को लेकर Congress सौंपेगी ज्ञापन, सिंधिया ने गुना को दी सौगात, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज
- यूपी वालों जरा संभलकर! गर्मी के बीच 40 जिलों में बरसेंगे मेघ, ओले और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी, जानिए कहां-कहां होगी बारिश
