Rajasthan News: राजस्थान की प्रशासनिक गलियारों में IAS चयन प्रक्रिया को लेकर अब ‘सियासी जंग’ छिड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सीधे भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए चयन प्रक्रिया में देरी और पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सवाल किया कि
CMO स्तर पर क्यों रुकी है पदोन्नति?
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाया है कि जब UPSC बोर्ड और केंद्र सरकार ने नामों पर अपनी मुहर लगा दी है, तो फिर पिछले एक महीने से मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) स्तर पर इन फाइलों को क्यों रोका गया है? गहलोत ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में योग्यता के बजाय रिश्तों और राजनीतिक निकटता की चर्चाएं अब आम हो गई हैं, जो संस्थागत गरिमा के खिलाफ है।
योग्यता के आधार पर नियुक्ति की मांग
गहलोत ने सरकार को घेरते हुए मांग की है कि इस गतिरोध को तुरंत समाप्त कर योग्यता के आधार पर नियुक्तियां जारी की जाएं। उनका कहना है कि प्रशासनिक ढांचे को राजनीति से मुक्त रखा जाना चाहिए ताकि वह सुचारू रूप से कार्य कर सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की देरी से सरकार की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- 7 IAS और 45 BAS अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी जानकारी
- Haryana News Today: वाइस प्रिंसिपल की नियुक्ति और 1107 स्कूल ब्लैकलिस्ट समेत एक क्लिक में पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
- Today’s Top News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 13 साल के मासूम का मर्डर, कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने बताई सनातनी की पीड़ा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की बनी रणनीति, पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- उत्तराखंड में विकास को रफ्तार, CM धामी ने कई अहम परियोजनाओं के लिए धनराशि की मंजूर
- जगन गुर्जर हत्याकांड: समाज ने दी सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी
