शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कई जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियां की है। जिसमें 9 जिलो में विधानसभावार मंडल अध्यक्षों और 26 नगर अध्यक्षों का ऐलान किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर नामों की घोषणा की गई है। वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
यह भी पढ़ें: रावत की ‘विजय’ पर MP में सियासत: हाईकोर्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया जल्द पूरा करने के दिए निर्देश, फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी कांग्रेस
आदेश के अनुसार भिंड, छतरपुर, सिंगरौली, शहडोल और नर्मदापुरम जिलों के विभिन्न नगरों के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए जिलो में विधानसभावार मंडल अध्यक्ष और 26 नगर अध्यक्षों का ऐलान किया गया है।
जीतू पटवारी के निर्देशानुसार वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।


नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति


9 जिलों में मंडल अध्यक्ष का ऐलान


