Rajasthan News: राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस राजेंद्र प्रसाद सोनी का शुक्रवार देर रात जोधपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें शाम के समय सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत पर नहर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति गंभीर होने के चलते हाई कोर्ट के जज फरजंद अली, नूपुर भाटी, कुलदीप माथुर, दिनेश मेहता सहित कई अधिवक्ता अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, रात करीब 2:15 बजे जस्टिस सोनी ने अंतिम सांस ली।

जस्टिस राजेंद्र प्रसाद सोनी का पार्थिव शरीर उनके अभयगढ़ स्कीम स्थित निवास पर रखा गया है, जहां से आज दोपहर 12:15 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार में न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं का शामिल होना अपेक्षित है। जस्टिस सोनी मूल रूप से जैतारण के रहने वाले थे। उनके पिता रामचंद्र सोनी व्यवसायी और माता परमेश्वरी देवी गृहिणी हैं। उन्होंने जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री प्राप्त की थी।
जनवरी 2023 में बने थे हाई कोर्ट के जस्टिस
जस्टिस सोनी ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल होने के बाद कई जगहों पर सिविल जज और सीनियर सिविल जज के रूप में कार्य किया। 2010 में उन्हें रेगुलर डिस्ट्रिक्ट जज कैडर में प्रमोशन मिला और उन्होंने भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, नाथद्वारा और उदयपुर में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में सेवाएं दीं। 16 जनवरी 2023 को उन्होंने राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वे डूंगरपुर, सिरोही, जालौर, उदयपुर और कोटा के चीफ डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में भी कार्यरत रहे थे।
पढ़ें ये खबरें भी
- पश्चिम एशिया में युद्ध का हवाई सफर पर दिखने लगा असर : एअर इंडिया का बड़ा फैसला, टिकटों पर बढ़ाया गया फ्यूल सरचार्ज
- Exclusive – 25 सालों में छत्तीसगढ़ में नहीं सुधर पाई स्वास्थ्य व्यवस्था : डाॅक्टरों के 1700 पद खाली, सुकमा में एक भी विशेषज्ञ नहीं, रायपुर में सिर्फ दो सालों में 100 से ज्यादा ने छोड़ी नौकरी
- वन्यजीवों से हो रहे नुकसान पर सरकार की निगाह, भालुओं से फसलों को होने वाली क्षति का मुआवजा देने पर हो रहा विचार
- Bihar Top News 10 march 2026: शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी पर हमला, युवक की बेरहमी से पिटाई, भाई वीरेंद्र ने बढ़ाई एनडीए की मुश्किलें, सहारा इंडिया का झटका, तेजस्वी की मटन पार्टी में सियासी दांव, अफवाहों से गैस एजेंसी पर लूट, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, 13 साल की बेटी घायल… घंटों तक माता-पिता के शव के पास बैठी रही मासूम
