Rajasthan News: राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस राजेंद्र प्रसाद सोनी का शुक्रवार देर रात जोधपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें शाम के समय सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत पर नहर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति गंभीर होने के चलते हाई कोर्ट के जज फरजंद अली, नूपुर भाटी, कुलदीप माथुर, दिनेश मेहता सहित कई अधिवक्ता अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, रात करीब 2:15 बजे जस्टिस सोनी ने अंतिम सांस ली।

जस्टिस राजेंद्र प्रसाद सोनी का पार्थिव शरीर उनके अभयगढ़ स्कीम स्थित निवास पर रखा गया है, जहां से आज दोपहर 12:15 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार में न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं का शामिल होना अपेक्षित है। जस्टिस सोनी मूल रूप से जैतारण के रहने वाले थे। उनके पिता रामचंद्र सोनी व्यवसायी और माता परमेश्वरी देवी गृहिणी हैं। उन्होंने जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री प्राप्त की थी।
जनवरी 2023 में बने थे हाई कोर्ट के जस्टिस
जस्टिस सोनी ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल होने के बाद कई जगहों पर सिविल जज और सीनियर सिविल जज के रूप में कार्य किया। 2010 में उन्हें रेगुलर डिस्ट्रिक्ट जज कैडर में प्रमोशन मिला और उन्होंने भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, नाथद्वारा और उदयपुर में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में सेवाएं दीं। 16 जनवरी 2023 को उन्होंने राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वे डूंगरपुर, सिरोही, जालौर, उदयपुर और कोटा के चीफ डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में भी कार्यरत रहे थे।
पढ़ें ये खबरें भी
- राजनंदिनी हत्याकांड: CJM कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की खारिज, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
- बड़ी खबर: अवैध रूप से संचालित मदरसे में छापा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दी दबिश, 8 बच्ची और 18 बच्चे बरामद
- उत्तराखंड में खुलेगा समृद्धि का द्वार: CM धामी ने समग्र शिक्षा, पेयजल और कनेक्टिविटी के लिए स्वीकृत किए अरबों रुपए
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका
