Rajasthan News: जयपुर. जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से सांगानेर थाने की ओर हेरिटेज के रूप में विकसित किया टर्मिनल-1 इसी माह (27 अक्टूबर) से शुरू हो सकता है. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है. फिलहाल यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट ही संचालित होगी. एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से टर्मिनल-2 के लिए शटल सर्विस भी चलेंगी, ताकि यात्री इंटरनेशनल यात्रा के बाद घरेलू फ्लाइट पकड़ना चाहे तो आसानी से पकड़ सकता है.

वहीं टर्मिनल-1 की बिल्डिंग की यात्री क्षमता 15 लाख सालाना होगी. अभी टर्मिनल-2 की क्षमता करीब 50 लाख यात्री सालाना की है. अभी टर्मिनल-2 से प्रतिदिन चार इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित होती है. दुबई के लिए दो, मस्कट, शारजाह और आबूधाबी के लिए एक-एक फ्लाइट संचालित होती है. क्या-क्या होंगे कार्य टर्मिनल-1 पर कार पार्किंग क्षमता बढ़ने के साथ ही नया एप्रन बनेगा. इस टर्मिनल-1 पर अराइवल व डिपार्चर में इमिग्रेशन के 14-14 काउंटर्स होंगे. डिपार्चर में यात्रियों के लिए दस चेक-इन काउंटर्स बनाए गए है. वहीं सुरक्षा जांच के लिए चार फ्रिक्सिंग काउंटर बनाए गए है.
हर शिफ्ट में करीब 90 सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालेंगे. टर्मिनल- 1 की बिल्डिंग की ऊंचाई कम है. इसके चलते यहां पर एयरोब्रिज नहीं लगाए जा सकते. विमानों को टैंगो टैक्सी वे पर ही पार्किंग किया जाएगा. टमिनल 1 के पास पहले से जो पार्किंग वे बने हुए थे. उनकी रेंज रनवे के नजदीक होने के कारण उनका उपयोग करना संभव नहीं है. इसलिए तीन नए पार्किंग वे बनाए जाएंगे. अभी अराइवल हॉल में एक कन्वेयर बेल्ट है, जिसे बढ़ाकर दो किया जाएगा.
पढ़ें ये खबरें भी
- सुशासन बाबू के राज में पार्षद ने लगाई पुलिस से गुहार, जानें क्या की मांग, नेता भी हो गए परेशान
- West Bengal Election: बेहाला पश्चिम सीट से TMC कैंडिडेट रत्ना चट्टोपाध्याय पर तोड़फोड के मामले में FIR
- झारखंड में निर्णायक जंग: 70 साथियों के साथ घने जंगल में छिपे टॉप कमांडर मिसिर बेसरा को घेरने की तैयारी, 49 माओवादियों पर 5 करोड़ 47 लाख रुपये का है इनाम
- छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, NSUI कार्यकर्ताओं ने किया तीन विश्वविद्यालयों का घेराव
- लव जिहाद को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयानः बोले- महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने वाली ने केरल में बुर्का पहन लिया, 5 साल से ही बच्चियों को दें हिंदू संस्कार

