जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले के गोराया कस्बे से मानवता को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ रसूखदार लोगों ने अपने कथित मनोरंजन के लिए 23 वर्षीय एक मानसिक रूप से कमजोर दलित युवक को पहले शराब पिलाई और फिर उसके साथ एक बेजुबान कुत्ते के जरिए ऐसी घिनौनी और अश्लील हरकत करवाई, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। आरोपियों ने न केवल यह कृत्य किया, बल्कि इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने युवक की मजबूरी और मानसिक स्थिति का फायदा उठाया। उसे शराब पिलाने के बाद 200 रुपये का लालच दिया गया। इसके बाद उससे कुत्ते के साथ आपत्तिजनक और शर्मनाक हरकतें करवाई गईं। इस पूरी घटना को बाकायदा मोबाइल में कैद किया गया और बाद में इसे मनोरंजन के तौर पर इंटरनेट पर साझा कर दिया गया।
वीडियो वायरल होते ही स्थानीय समाजसेवकों विवेक शर्मा और मंगू स्वामी ने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों के नाम चर्चा में हैं- एक कुत्ते का मालिक बताया जा रहा है और दूसरा इलाके का हाल ही में चुना गया एक नया नेता। हालांकि, पुलिस ने अभी इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने स्वतः संज्ञान (Suo-moto) लिया है। उन्होंने इस घटना को अद्वितीय, आश्चर्यजनक और बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पीड़ित अनुसूचित जाति से है और आरोपी गैर-अनुसूचित जाति के लोग हैं। आयोग ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है।

डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया, ऐसी घिनौनी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो की जांच की जा रही है कि इसे किसने फिल्माया और किसने वायरल किया। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे इस वीडियो को आगे साझा न करें और शांति बनाए रखें।
- Today’s Top News: नेपाल त्रासदी में चाय की ललक ने बचाई रायपुर के दिनेश की जान, संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से बीमा कंपनी को लगाया चूना, राहगीर से मारपीट और लूट करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन: चंदे के खेल पर कड़ा पहरा, वेरिफिकेशन होने पर ही मिलेगा सर्टिफिकेट
- विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला पुलिसकर्मी समेत 5 घायल
- Haldwani News: राहुल गांधी के खिलाफ श्री राम सेना ने दी शिकायत, जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप
- डेली रूटीन चेकअप कराने आए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

