शिरोमणि अकाली दल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा, जिन्हें शिरोमणि अकाली दल छोड़ने का आदेश सुनाया गया था, 15 अक्टूबर मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। उनके द्वारा भेजा गया इस्तीफा अकाली दल ने स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने दी है। दलजीत चीमा ने एक पत्र साझा करते हुए यह जानकारी दी है।
विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि आज मैंने विनम्रता के साथ अपना पक्ष सिंह साहिब के सामने रखा है। सिंह साहिब ने सुनवाई की शुरुआत में मुझे बताया कि आपकी पूरी पेशी की वीडियोग्राफी की जा रही है, जिसे बाद में मीडिया को जारी किया जाएगा। मेरी जथेदार ज्ञानी रघबीर सिंह जी से विनती है कि कृपया वीडियोग्राफी की वीडियो को मीडिया में सार्वजनिक करें।
चीमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंदर ने विरसा सिंह वल्टोहा का प्राथमिक सदस्यता और अकाली दल के सभी पदों से दिया गया इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा पत्र की कॉपी यहाँ संलग्न की जा रही है।
- बस्तर पंडुम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ, कहा- बस्तर में समाप्त हुआ अविश्वास और भय का रास्ता, लौट रही है शांति…
- Rajasthan Paper Leak: 2020 की परीक्षा रद्द हुई तो 2021 में भी सेंधमारी, लीक पेपर पढ़कर साहब बने AEN को SOG ने दबोचा
- स्ट्रीट डॉग्स को फीडिंग कराने पर विवाद: ग्वालियर में महिला वकील ने पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कपड़े तक फट गए
- ट्रेड डील से रिश्ता में आई गर्माहट … POK-अक्साई चिन पर पाकिस्तान और चीन को बड़ा झटका, अमेरिका ने भी माना भारत का हिस्सा
- Rajasthan News: IPS अधिकारियों के लिए Rajasthan में नया फरमान: केंद्र में सेवाएं दीं तो ही मिलेगा IG रैंक में प्रमोशन, राजस्थान के 120 अफसर दायरे में


