Rajasthan Paper Leak: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत सहायक अभियंता (AEN) सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस परीक्षा के दम पर आरोपी अधिकारी बना, उसका पेपर उसने परीक्षा से पहले ही माफियाओं से खरीद कर पढ़ लिया था।

रद्द हुई परीक्षा के बाद दोबारा हुआ खेल
एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता (जेई) भर्ती परीक्षा 2020 पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 12 सितंबर 2021 को दोबारा परीक्षा आयोजित हुई, लेकिन माफियाओं ने इसे भी नहीं छोड़ा। जांच में खुलासा हुआ कि कुख्यात भूपेंद्र सारण ने आरोपी सुरेश कुमार को परीक्षा से पहले ही ‘सॉल्व्ड पेपर’ रटवाया था।
डमी कैंडिडेट का खेल: पटवारी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
SOG ने एक अन्य कार्रवाई में पटवार भर्ती परीक्षा-2021 में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। यहां एक अभ्यर्थी ने अपनी जगह डमी कैंडिडेट बिठाकर नौकरी हासिल कर ली थी। गीतेश जादौन (मूल अभ्यर्थी) एसडीएम कार्यालय सीकरी (डीग) में पदस्थ था, जिसे अब निलंबित कर दिया गया है। नीरज कुमार (डमी अभ्यर्थी) इसने गीतेश की जगह परीक्षा दी थी। निरीक्षक सीमा पठान ने दोनों को गिरफ्तार कर 9 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि यह जोड़ी कई अन्य परीक्षाओं में भी फर्जीवाड़ा कर चुकी है।
जांच के घेरे में SI भर्ती कनेक्शन
SOG की जांच अब उस बड़े नेक्सस की ओर मुड़ गई है, जिसने 2021 में हुई बड़ी परीक्षाओं (JE, SI और पटवार) को टारगेट किया था। आरोपी सुरेश कुमार से पूछताछ में कई और बड़े नामों और 100 से अधिक संदिग्धों की भूमिका सामने आने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- Bastar News Update : बस्तर के 3 गांवों में आजादी के बाद पहली बार खुलेंगे स्कूल… खुले में फेंक दी गई एक्सपायरी दवाईयां… खुले में फेंक दी गई एक्सपायरी दवाईयां… टेलिंग डैम क्षेत्र से हटाए गए कई परिवार… इन्द्रावती नदी के कई एनीकटों के गेट अब भी बंद
- ‘दुश्मन ने हमारे आगे हार मानी, सरेंडर किया….,’ अमेरिका-ईरान पीस डील पर ईरानी सेना का आया बयान
- Share Market Update : शेयर मार्केट में दिखी तेजी, 1200 अंक चढ़ा सेंसेक्स, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
- MP में ठगी की 2 वारदातः भोपाल में नकली सोने के बिस्कुट देकर ज्वेलर्स से 45 लाख की ठगी, इधर जबलपुर में नौकरी- मकान के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी
- Mithun Sankranti 2026 : सूर्य के राशि परिवर्तन से इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क …
