Rajasthan News: त्योहारी सीजन में पनीर और मावा खाने से पहले सावधान हो जाएं, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा पिछले साल लिए गए 97 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल हो गए हैं, जिनमें से 15 नमूने ‘अनसेफ’ पाए गए, जिसमें पनीर भी शामिल है। मिलावटखोरी के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत विभाग ने 21 लाख 69 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की सख्त कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार के अनुसार, पिछले एक साल में मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए सख्त अभियान चलाया गया है। विभाग ने 604 नमूने लिए, जिनमें 77 नमूने अवमानक और 15 अनसेफ पाए गए। विभाग ने मिलावटखोरी के मामलों में 131 शिकायतें दर्ज कीं और इनमें से 115 मामलों में फैसला सुनाया जा चुका है।
मिलावटी खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
जिला आरबीएम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण दुबे ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालते हैं। खासकर त्योहारी सीजन में मिलावट बढ़ जाती है, जिससे उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं और पेट के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। मिलावटी पदार्थों से लीवर, किडनी और आंतों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विभाग की नजर
महेश कुमार ने बताया कि पनीर, मावा और मिर्च पाउडर जैसे कई खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई है। विभाग समय-समय पर जांच कर मिलावटी पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करता है, खासकर त्योहारों के समय। पकड़े गए मिलावटी सामान को जुर्माने के साथ-साथ नष्ट भी करवाया जाता है।
पढ़ें ये खबरें भी
- जयारोग्य अस्पताल में लापरवाही: महिला की ECG रिपोर्ट पर पुरुष का इलाज, गलत रिपोर्ट से शख्स की मौत, बेटी ने CM डॉ. मोहन यादव से लगाई न्याय की गुहार
- नूंह मासूम दुष्कर्म-हत्या केस में बड़ा फैसला: दोषी को उम्रकैद, 1.30 लाख जुर्माना
- राजभाषा छत्तीसगढ़ी में हो जनगणना-2027 फार्म, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
- पीएम मोदी को आतंकवादी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख, EC का चला चाबुक, जारी किया कारण बताओ नोटिस
- LSG vs RR IPL 2026: लखनऊ ने राजस्थान के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें इकाना की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

