Rajasthan News: त्योहारी सीजन में पनीर और मावा खाने से पहले सावधान हो जाएं, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा पिछले साल लिए गए 97 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल हो गए हैं, जिनमें से 15 नमूने ‘अनसेफ’ पाए गए, जिसमें पनीर भी शामिल है। मिलावटखोरी के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत विभाग ने 21 लाख 69 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की सख्त कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार के अनुसार, पिछले एक साल में मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए सख्त अभियान चलाया गया है। विभाग ने 604 नमूने लिए, जिनमें 77 नमूने अवमानक और 15 अनसेफ पाए गए। विभाग ने मिलावटखोरी के मामलों में 131 शिकायतें दर्ज कीं और इनमें से 115 मामलों में फैसला सुनाया जा चुका है।
मिलावटी खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
जिला आरबीएम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण दुबे ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालते हैं। खासकर त्योहारी सीजन में मिलावट बढ़ जाती है, जिससे उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं और पेट के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। मिलावटी पदार्थों से लीवर, किडनी और आंतों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विभाग की नजर
महेश कुमार ने बताया कि पनीर, मावा और मिर्च पाउडर जैसे कई खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई है। विभाग समय-समय पर जांच कर मिलावटी पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करता है, खासकर त्योहारों के समय। पकड़े गए मिलावटी सामान को जुर्माने के साथ-साथ नष्ट भी करवाया जाता है।
पढ़ें ये खबरें भी
- ‘चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर आए हैं भाजपाई’, फतेहपुर घटना को लेकर अखिलेश का तीखा हमला
- सर्जन्स के महाकुंभ BASICON 2026 की शुरुआत, पटना में रोबोट और दूरबीन विधि से होंगे ऑपरेशन, जानें कैसे
- 5 बैगा बच्चों की मौत का मामला: कांग्रेस का जांच दल पहुंचा प्रभावित गांव, सरकार पर उठाए सवाल
- CG News : तालाब में मिली 14 साल के बच्चे की लाश, गांव में फैली सनसनी
- Anjali Arora Legal Notice: कानपुर इवेंट विवाद में फंसीं अंजलि अरोड़ा, आयोजकों ने भेजा 1.20 करोड़ का लीगल नोटिस

