Rajasthan News: राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने दिवाली के मौके पर खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट पर गहरी चिंता जताई है। आयोग ने जयपुर, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर और अलवर जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही, मिलावट रोकने के लिए नियमित आकस्मिक छापेमारी भी करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टिंग की सख्त निगरानी
आयोग ने इन अधिकारियों से हर 15 दिनों में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया है। यह निर्देश आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूलचंदानी ने बेकरी उत्पादों में मिलावट से जुड़ी सुनवाई के दौरान दिए। इसके अलावा, खाद्य आयुक्त से जयपुर शहर और जिले में तैनात खाद्य निरीक्षकों की पूरी जानकारी और मिलावट रोकने के प्रयासों की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है।
खाद्य सुरक्षा पर बैठक की तैयारी
आयोग ने कहा कि मिलावट की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही खाद्य सुरक्षा आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। आयोग ने यह भी कहा कि बेकरी उत्पादों के अलावा, खाद्य पदार्थों में हानिकारक कृत्रिम रंग, तेल, घी, दूध, पनीर, और मिठाइयों में मिलावट की स्थिति चिंताजनक है।
हालांकि, खाद्य और चिकित्सा विभाग समय-समय पर कार्रवाई कर रहा है, फिर भी देसी घी, मिठाई, तेल, नमकीन, पनीर, दूध और मसालों में मिलावट के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- करनाल में कुमारी शैलजा का बीजेपी पर हमला, महिला आरक्षण और जनगणना को लेकर उठाए सवाल
- शराब दुकान डबल मर्डर केस : मुख्य आरोपी को 4 बार, अन्य को 3-3 बार उम्रकैद की सजा
- भोपाल में दिनदहाड़े लूट: मजदूर ने बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- नशा तस्करों की टूटी कमर! क्राइम ब्रांच ने सप्लायर को दबोचा, 240 नशीले इंजेक्शन बरामद
- Terror Funding Case: बारामुला सांसद राशिद की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी, NIA ने किया विरोध

