जालंधर: कनाडा गए पंजाब के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी छोटी बेटी की वॉल-मार्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गुरसिमरन कौर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जालंधर के सूरानुस्सी स्थित गुरु नानक नगर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि वॉलमार्ट के ओवन में जलने से उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में मृतक गुरसिमरन कौर के ताया गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनका भाई 2 साल पहले अपने परिवार के साथ कनाडा गया था। उक्त सभी पंजाब से ही पी.आर. लेकर गए थे। गुरसिमरन कौर बारहवीं कक्षा की छात्रा थी और शनिवार और रविवार को अपनी मां के साथ वॉल-मार्ट में काम करती थी। इस शनिवार को भी गुरसिमरन कौर अपनी मां के साथ काम पर गई थी। उसकी मां काम से वापस आई और कुछ ही देर बाद उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई है।
संदिग्ध है पूरा मामला
गुरसिमरन कौर की मौत का मामला संदिग्ध बना हुआ है. बताया जा रहा है कि गुरसिमरन की मौत बेकरी के ओवन में जलने से हुई, लेकिन परिवार का कहना है कि शनिवार और रविवार को ओवन नहीं चलाया जाता है। हैलिफ़ैक्स क्षेत्रीय पुलिस वर्तमान में घटनास्थल की जांच कर रही है और इसलिए स्टोर रविवार को बंद था। यहां तक कि पुलिस द्वारा परिवार को भी स्टोर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस मौके की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हम इस समय अधिक जानकारी सांझा करने में असमर्थ हैं।

- अंगारकी एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल : व्रत-पूजा के साथ इस दिन ये कथा को पढ़ने से मिलती है कई गुना अधिक सिद्धि …
- Tamilnadu Election Results 2026: TVK ने अपनी जीत करूर भगदड़ के पीड़ितों को समर्पित की…
- असम चुनाव परिणाम 2026 : बीजेपी ने मारी सेंचुरी, हिमंता तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, गौरव गोगोई की शर्मनाक हार
- Kerala Election Results 2026 LIVE: UDF की बढ़त पर प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘आपके विश्वास के लिए धन्यवाद, उम्मीदों पर खरा उतरेंगे’
- बीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला

