पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है. उन पर झूठी गवाही देने के लिए धमकाने और दबाव बनाने का आरोप है. इस मामले की सुनवाई सोमवार को अदालत में होगी.
सुखपाल सिंह खैहरा को पिछले साल सितंबर में जालालाबाद पुलिस ने 2015 के एक नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था. उन्हें चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. 4 जनवरी 2024 को उन्हें इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी.
जेल से बाहर आने से पहले ही कपूरथला में उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में भी उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी. खैहरा भुलत्थ क्षेत्र से विधायक हैं सुखपाल सिंह खैहरा भुलत्थ क्षेत्र से विधायक हैं. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें संगरूर से मैदान में उतारा गया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. खैहरा को कांग्रेस का तेजतर्रार नेता भी कहा जाता है. कांग्रेस में शामिल होने से पहले वे आम आदमी पार्टी का हिस्सा भी रह चुके हैं. उनके परिवार की बात करें तो उनके पिता पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके हैं.
- भाजपा का प्रदर्शन : महापौर-कमिश्नर के खिलाफ की नोबाजी, BJP पार्षदों के साथ भेदभाव का लगाया आरोप
- नारायणगढ़ समाधान शिविर में सुनी गई जन समस्याएं, एसडीएम शिवजीत भारती ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
- अब केवल ‘अंतहीन इंतजार’… डिप्टी CM बोले- हाशिए पर गए तमिलनाडु वाले भैया और बंगाल की दीदी, 27 के सपने देखना छोड़ दें सपा बहादुर
- डॉक्टर बनने का शॉर्टकट पड़ा भारी, नीट सॉल्वर गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार
- जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर करनाल प्रशासन मुस्तैद, डयूटी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

