पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है. उन पर झूठी गवाही देने के लिए धमकाने और दबाव बनाने का आरोप है. इस मामले की सुनवाई सोमवार को अदालत में होगी.
सुखपाल सिंह खैहरा को पिछले साल सितंबर में जालालाबाद पुलिस ने 2015 के एक नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था. उन्हें चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. 4 जनवरी 2024 को उन्हें इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी.
जेल से बाहर आने से पहले ही कपूरथला में उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में भी उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी. खैहरा भुलत्थ क्षेत्र से विधायक हैं सुखपाल सिंह खैहरा भुलत्थ क्षेत्र से विधायक हैं. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें संगरूर से मैदान में उतारा गया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. खैहरा को कांग्रेस का तेजतर्रार नेता भी कहा जाता है. कांग्रेस में शामिल होने से पहले वे आम आदमी पार्टी का हिस्सा भी रह चुके हैं. उनके परिवार की बात करें तो उनके पिता पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके हैं.
- गणेश उत्सव में बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग, बिना भिगोए ऐसे पकाएं चना दाल
- UP में ‘अंधी’ सरकार और ‘बहरा’ सिस्टम! खस्ताहाल और पानी भरी सड़क में हर रोज गिरकर लोग हो रहे चोटिल, जिम्मेदार बेसुध, कब जागेंगे जिलाधिकारी साहब?
- RBI NBFC Action : 5 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द, 8 ने लाइसेंस लौटाए, जानिए किन कंपनियों पर हुई कार्रवाई
- नेटवर्क नहीं तो भी रास्ता दिखाएगा ऐप, उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट होंगे डिजिटल, बनेगा देश का पहला ऑफलाइन-ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप
- Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी के भाव में आज उतार-चढ़ाव, 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपए के करीब, चांदी 2.45 लाख रुपए किलो


