मोहाली. मोहाली में पटाखा बिक्री को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाया हुआ है। पूरी सावधानी के साथ सीमित समयावधि पर ही पटाखे बिक्री की जा सकेगी। विक्रेता 29 से लेकर 31 अक्टूबर तक बिक्री कर सकेंगे।
दिवाली में पटाखे की बिक्री को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। किसी भी तरह की कोई चूक ना हो और कोई गंभीर वारदात ना हो इसके लिए सीमित और निश्चित स्थान पर ही पटाखा दुकान लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने 44 प्रोविजनल लाइसेंस जारी करने के लिए ड्रा निकाला। पिछले साल की तुलना में इस बार केवल 20 प्रतिशत लाइसेंस ही जारी किए गए हैं।

इन जगहों पर ही बेचे जाएंगे पटाखे
मोहाली, खरड़, बनूड़ और अन्य क्षेत्रों के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। कुल 13 स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। इसके अलावा कहीं भी पटाखे बेचने पर पूरी तरह से बैन रहेगा। वहीं आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। विक्रेताओं को पूरी सुरक्षा के साथ पटाखा बेचना है इसकी भी जानकारी दी गई है।
- CG Police Reel : पुलिसकर्मी ने छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी के साथ बनाई रील, यूजर्स ने SSP से की कार्रवाई की मांग तो कहा- तोर बबा ए करहि…
- गर्मी में आप भी तो नहीं कर रहे फुटवियर से जुड़ी ये गलतियाँ? हो सकता है एलर्जी-इन्फेक्शन का खतरा …
- दिल्ली में DUSIB की 35वीं बैठक, अटल कैंटीन का समय बढ़ा; गिग वर्कर्स के लिए बनेंगे विश्राम केंद्र
- स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम पर हमला: 13 मीटर जलाए, भाजपा पार्षद प्रतिनिधि पर मामला दर्ज
- ‘सिकासार’ के अतिरिक्त जल से महासमुंद जिले का सूखा होगा दूर, कोडार डेम से जोड़ने 3400 करोड़ की नहर लिंक परियोजना को मिली मंजूरी…
