Rajasthan News: राजस्थान में त्योहारी सीजन के दौरान पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी कड़ी में प्रतापगढ़ पुलिस ने 80 किलो चांदी और 14 लाख रुपये नकद जब्त की है. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है.

देवगढ़ थाना अधिकारी मिश्रीलाल चौहान ने बताया कि एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पुंगा तालाब चौकी के पास नाकाबंदी की जा रही थी. इस दौरान प्रतापगढ़ की तरफ से एक कार आती दिखी, जिसे रोक कर तलाशी ली गई.
कार की तलाशी में चार बैगों में चांदी के आभूषण और 14 लाख रुपये नकद पाए गए. पूछताछ में कार में सवार व्यक्तियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जांच में पाया गया कि आभूषणों का वजन 79 किलो 860 ग्राम है. पुलिस ने तुरंत नकदी और चांदी के जेवरात जब्त कर चित्तौड़गढ़ के मंडफिया निवासी पुष्कर सिंह राजपूत और उदयपुर के गिरवा निवासी महेंद्र सिंह सोलंकी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है.
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी प्रतापगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 1 करोड़ रुपये की नकदी और 5 किलो चांदी जब्त की थी, जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी.
पढ़ें ये खबरें भी
- बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को PM मोदी ने भारत आने का दिया न्योता
- CG JOB News : युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप में 980 पदों पर होगी भर्ती
- पटना समेत पूरे बिहार में मौसम का डबल रोल, दिन में धूप और रात में हल्की ठंड, 15 जिलों में 30°C के पार पहुंचा पारा, जानें अपने शहर का हाल
- 18 February History : क्लाइड टॉमबॉग ने खोज निकाला प्लूटो ग्रह… दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम ब्लास्ट… जानिए इतिहास के पन्नों की अन्य घटनाएं
- 18 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भस्मारती में भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

