Rajasthan News: राजस्थान में त्योहारी सीजन के दौरान पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी कड़ी में प्रतापगढ़ पुलिस ने 80 किलो चांदी और 14 लाख रुपये नकद जब्त की है. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है.

देवगढ़ थाना अधिकारी मिश्रीलाल चौहान ने बताया कि एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पुंगा तालाब चौकी के पास नाकाबंदी की जा रही थी. इस दौरान प्रतापगढ़ की तरफ से एक कार आती दिखी, जिसे रोक कर तलाशी ली गई.
कार की तलाशी में चार बैगों में चांदी के आभूषण और 14 लाख रुपये नकद पाए गए. पूछताछ में कार में सवार व्यक्तियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जांच में पाया गया कि आभूषणों का वजन 79 किलो 860 ग्राम है. पुलिस ने तुरंत नकदी और चांदी के जेवरात जब्त कर चित्तौड़गढ़ के मंडफिया निवासी पुष्कर सिंह राजपूत और उदयपुर के गिरवा निवासी महेंद्र सिंह सोलंकी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है.
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी प्रतापगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 1 करोड़ रुपये की नकदी और 5 किलो चांदी जब्त की थी, जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी.
पढ़ें ये खबरें भी
- जीवन सूक्त: जीवन आनंद ढूँढने से नहीं, ठहरने से मिलता है- संदीप अखिल
- 23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 23 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल
