Rajasthan News: दीपावली का पर्व पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया, लेकिन राजधानी जयपुर में आतिशबाजी के दौरान 31 अक्टूबर को कई लोग घायल हो गए। इन घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जहां उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी, डॉक्टर अनुराग धाकड़ ने बताया कि दीपावली पर्व पर करीब 7 मरीज घायल होकर अस्पताल पहुंचे, जिनमें 5 पुरुष, 1 बच्चा और 1 महिला शामिल हैं। ये सभी पटाखे जलाने के दौरान घायल हुए थे। अस्पताल में कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
अस्पताल प्रशासन ने दुर्घटनाओं से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की है। डॉक्टर धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में अतिरिक्त आर्थोपेडिक चिकित्सक तैनात किए गए हैं, क्योंकि पटाखों से जलने के मामले आमतौर पर बढ़ते हैं। एक्सीडेंट से जुड़ी घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Jaipur News: जयपुर में भारी पड़ गया विधायक का फर्जी रौब: बीच सड़क जब्त हुई कार, ड्राइवर बोला- 20 हजार ले लो पर छोड़ दो
- केदारनाथ में श्रद्धालु की मौत, व्यवस्थाओं की खुली पोल, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस
- नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- Bihar Top News 22 april 2026: कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी लिस्ट में भी निशांत नहीं, उपेंद्र कुशवाहा की धिक्कार रैली में महिलाएं नदारद
- MP सरकार का किसानों को तोहफा: अब भूमि अधिग्रहण पर मिलेगा बाजार दर से 4 गुना मुआवजा, भू-अर्जन फैक्टर बढ़ा कर किया 2.0

