Rajasthan News: दीपावली का पर्व पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया, लेकिन राजधानी जयपुर में आतिशबाजी के दौरान 31 अक्टूबर को कई लोग घायल हो गए। इन घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जहां उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी, डॉक्टर अनुराग धाकड़ ने बताया कि दीपावली पर्व पर करीब 7 मरीज घायल होकर अस्पताल पहुंचे, जिनमें 5 पुरुष, 1 बच्चा और 1 महिला शामिल हैं। ये सभी पटाखे जलाने के दौरान घायल हुए थे। अस्पताल में कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
अस्पताल प्रशासन ने दुर्घटनाओं से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की है। डॉक्टर धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में अतिरिक्त आर्थोपेडिक चिकित्सक तैनात किए गए हैं, क्योंकि पटाखों से जलने के मामले आमतौर पर बढ़ते हैं। एक्सीडेंट से जुड़ी घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Crime News: कोरी डैम लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक नाबालिग 3 आरोपियों को दबोचा
- अवैध डीजल परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 7 ड्रमों में भरा डीजल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- रील देखकर शुरू की तलाश… और बन गए लखपति! इस दंपति को मिले 4 दुर्लभ हीरे, कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- ‘पति, पत्नी और वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा: होटल में दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला पति; पत्नी ने जमकर पीटा, थप्पड़ों की बरसात
- परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद हाईकमान का फैसला

