लुधियाना. पंजाब में नए चुने गए सरपंचों को 8 नवंबर को शपथ दिलाई जाएगी। इस समारोह में आम आदमी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी शामिल होंगे। इस संबंध में रुट प्लान भी जारी किया गया है।
लोगों को ट्रैफिक की परेशानी न हो इसका ध्यान दिया जा रहा है। इसके किए कई रूट तय किए गए हैं। डायवर्जन प्लान के मुताबिक, नीलो नहर से लुधियाना की ओर आने वाले हैवी गाड़ियों को दोराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।इसी प्रकार दोराहा से जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, नवांशहर, होशियारपुर और जम्मू की तरफ जाने वाले हैवी वाहनों को दिल्ली रोड से वाया शेरपुर चौक, समराला चौक जालंधर बाईपास से आगे भेजा जाएगा।
ऐसे में दोराहा से फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला और बठिंडा की ओर जाने वाले हैवी व्हीकल्स को सिद्धू अस्पताल, दोराहा से डायवर्ट कर साउथ बायपास वाया टिब्बा नहर पुल से वेरका मालिक प्लांट से आगे जा सकेंगे। इसी प्रकार कोहाड़ा चौक से भी डायवर्जन प्लान लागू हो गया है।

चंडीगढ़ और माछीवाड़ा की तरफ से लुधियाना शहर की तरफ आने वाले छोटी गाड़ियों को कोहाड़ा से साहनेवाल की तरफ भेजा जाएगा जो कि दिल्ली रोड से वाया शेरपुर चौक आगे जा सकेंगे।
- Labor Day 2026: ‘आपका परिश्रम ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत’, मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश
- दिल्ली मेट्रो: मधुबन चौक स्टेशन अस्थायी रूप से बंद, DMRC ने जारी की एडवाइजरी
- जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 शव बरामद: 22 लोगों की बची जान, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी…
- मई के पहले दिन फूटा महंगाई बम: बंगाल-असम चुनाव खत्म होते ही कमर्शियल के साथ छोटू सिलेंडर के भी बढ़े दाम, जानें ताजा रेट
- केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

