लुधियाना। लुधियाना के साहनेवाल स्थित मक्कड़ कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 19 वर्षीय युवक ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान आर्यन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की माँ के बयानों के आधार पर मकान मालिक की बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मृतक की माँ सुनीता ने पुलिस को बताया कि वे मक्कड़ कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। घटना वाले दिन (24 फरवरी) वह रोज की तरह फैक्ट्री में काम करने गई थी और आर्यन घर पर अकेला था। दोपहर के समय फैक्ट्री के फोरमैन राकेश ने सुनीता को सूचना दी कि उसका बेटा बीमार है और उसे तुरंत घर जाना चाहिए। जब सुनीता घर पहुँची, तो उसने अपने बेटे का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया।
आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला
सुनीता ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया है कि उसके बेटे आर्यन का मकान मालिक मुकेश सिंह की बेटी के साथ प्रेम संबंध था। माँ का दावा है कि मकान मालिक की बेटी आर्यन को काफी समय से मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। इसी मानसिक प्रताड़ना और दुख के कारण आर्यन ने आत्मघाती कदम उठाया.
पुलिस की कार्रवाई और BNS की धारा 108
घटना की सूचना मिलते ही साहनेवाल पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान मालिक की बेटी के खिलाफ BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार, प्राथमिक जाँच में प्रेम संबंधों की बात सामने आ रही है और पुलिस हर पहलू की गहराई से जाँच कर रही है।
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

